Premsoft वेबसाइट में आपका हार्दिक स्वागत है।

Loading...

खाता संख्या से जमाबन्दी नकल कैसे निकालें

जमाबन्दी नकल निकालने के लिए सबसे पहले अपना खाता पोर्टल ( Official website https://apnakhata.rajasthan.gov.in ) पर जाएं अथवा यहां अपना खाता पोर्टल पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने पर आपको निम्नानुसार स्क्रीन दिखाई देगीः-

उक्त स्क्रीन में "जिला चुनें" पर क्लिक करके अपने जिले का चयन करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

उक्त स्क्रीन में "तहसील चुनें" पर क्लिक करके अपनी तहसील का चयन करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

उक्त स्क्रीन में गांवों की सूची में से अपने गांव का चयन करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

उक्त स्क्रीन में "जमाबन्दी की प्रतिलिपि" पर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

उक्त स्क्रीन में "वर्तमान नकल" पर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

यहां पर विकल्प "खाता से" पर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

उक्त स्क्रीन में खाता चयन करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

अगर आप जमाबन्दी देखना चाहते हैं तो उक्त स्क्रीन में "नकल (सूचनार्थ)" पर क्लिक करें, अगर आप जमाबन्दी की ई-साईन प्रतिलिपि लेना चाहते हैं तो उक्त स्क्रीन में "ई-हस्ताक्षरित अधिकृत नकल" पर क्लिक करें। "नकल (सूचनार्थ)" पर क्लिक करने पर स्क्रीन कन्फर्म मेसेज दिखाई देगाः-

उक्त कन्फर्म मेसेज को OK करने पर और अगर आप "ई-हस्ताक्षरित अधिकृत नकल" पर क्लिक करते हैं तब भी निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-

उक्त स्क्रीन में आवेदक का नाम, आवेदक का पता तथा कैप्चा कोड दर्ज कर बटन Verify पर क्लिक करने पर जमाबन्दी की नकल एक अलग विन्डो में आ जाएगी। इसका प्रिन्ट निकाल कर आप काम में ले सकते हैं। अगर आप "ई-हस्ताक्षरित अधिकृत नकल" पर क्लिक करके जमाबन्दी की नकल निकालते हैं तो पटवारीजी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। अगर आप "नकल (सूचनार्थ)" पर क्लिक करके जमाबन्दी की नकल निकालते हैं तो पटवारीजी के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।