Premsoft वेबसाइट में आपका हार्दिक स्वागत है।

Loading...

खसरे का नक्शा नकल कैसे निकालें

खसरे का नक्शा नकल निकालने के लिए सबसे पहले भू-नक्शा पोर्टल ( Official website https://bhunaksha.rajasthan.gov.in ) पर जाएं अथवा यहां भू-नक्शा पोर्टल पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने पर आपको निम्नानुसार स्क्रीन दिखाई देगीः-

उक्त स्क्रीन में अपका खेत जहां स्थित है उसका क्रमशः- "जिला (District) चुनें", "तहसील (Tehsil) चुने", "आरआई (RI) चुने", "पटवार हल्का (Halkas) चुने", "गांव (Village) चुने" तथा Sheet No चुने। उसके बाद पर क्लिक करके अपने जिले का चयन करें। उसके बाद उक्त स्क्रीन में ऊपर Plot No में खसरा नम्बर लिखे ओर Search Icon पर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः

उक्त स्क्रीन में Nakal पर क्लिक करने पर एक अलग टेब में आपके चयनित खसरा का नक्शा आ जाएगा। उसका प्रिन्ट निकाल कर आप काम में ले सकते हैं। इस पर पटवारीजी के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।