जमाबन्दी नकल निकालने के लिए सबसे पहले अपना खाता पोर्टल (
Official website https://apnakhata.rajasthan.gov.in ) पर जाएं अथवा यहां
अपना खाता पोर्टल पर क्लिक करें।
यहां क्लिक करने पर आपको निम्नानुसार स्क्रीन दिखाई देगीः-
उक्त स्क्रीन में "जिला चुनें" पर क्लिक करके अपने जिले का चयन करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-
उक्त स्क्रीन में "तहसील चुनें" पर क्लिक करके अपनी तहसील का चयन करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-
उक्त स्क्रीन में गांवों की सूची में से अपने गांव का चयन करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-
उक्त स्क्रीन में "जमाबन्दी की प्रतिलिपि" पर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-
उक्त स्क्रीन में "वर्तमान नकल" पर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-
यहां पर विकल्प "खसरा से" पर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-
उक्त स्क्रीन में खसरा चयन करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-
उक्त स्क्रीन में "नकल (सूचनार्थ)" पर क्लिक करें। "नकल (सूचनार्थ)" पर क्लिक करने पर स्क्रीन कन्फर्म मेसेज दिखाई देगाः-
उक्त कन्फर्म मेसेज को OK करने पर क्लिक करें। उसके बाद निम्न स्क्रीन दिखाई देगीः-
उक्त स्क्रीन में आवेदक का नाम, आवेदक का पता तथा कैप्चा कोड दर्ज कर बटन Verify पर क्लिक करने पर जमाबन्दी की नकल एक अलग विन्डो में आ जाएगी। इसका प्रिन्ट निकाल कर आप काम में ले सकते हैं। इस जमावन्दी पर पटवारीजी के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।